मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सतीश कौशिक की बर्थ-डे पार्टी
Satish
PR
टी-सीरिज़ वाले भूषण कुमार अक्सर सरप्राइज पार्टी देते रहते हैं। जब उन्हें पता चला कि उनकी फिल्म ‘कर्ज’ के निर्देशक सतीश कौशिक का 13 अप्रैल को जन्मदिवस है तो उन्होंने पार्टी का आयोजन किया।

सिनेविस्टा स्टुडियो में उस दिन शूटिंग जल्दी समाप्त कर दी गई और भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, हिमेश रेशमिया, उर्मिला मातोंडकर, श्वेता कुमार, मनोज सोनी की उपस्थिति में पार्टी का आयोजन हुआ।

भूषण कुमार का कहते हैं ‘मैं सतीश कौशिश को ‘तेरे नाम’ के दिनों से जानता हूँ। हमारे बीच अच्छे रिश्ते हैं। वे केवल एक अच्छे निर्देशक ही नहीं है, बल्कि उम्दा अभिनेता भी हैं।‘

निर्देशक सतीश कौशिक इस पार्टी से बेहद खुश नजर आएँ और वे जल्दी घर भी पहुँच गए ताकि परिवार के साथ भी समय बिता सकें।
और भी
लारा दत्ता तैयार
12 नंबरी खान
ऐश्वर्या छोड़ रही हैं ‘रोबोट!
बेचारे मिमोह
शादी के मूड में सलमान!
काजोल के पिता का निधन