शाहरुख खान की फिल्म ‘बिल्लू बार्बर’ में नायिकाएँ काम करने से कतरा रही हैं। कारण? सब शाहरुख की नायिका बनना चाहती हैं और जब उन्हें बताया जाता है कि वे इरफान खान की पत्नी की भूमिका निभाएँगी तो वे भाग खड़ी होती हैं।
अमीषा पटेल ने पहले हाँ कर दी और बाद में फिल्म से अपने आपको अलग कर लिया। फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन इसके बाद तब्बू के पास गए तो तब्बू ने भी मना कर दिया।
बॉलीवुड की दो-तीन नायिकाओं से बात की गई, लेकिन सभी ने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया। लारा से बात करने गए प्रियन को उम्मीद थी कि लारा भी मना कर देगी, परंतु उनकी उम्मीदों के विपरीत लारा ने काम करने के लिए हाँ कह दिया।
असल में सभी नायिकाओं को डर है कि वे इरफान की नायिका बन गई तो इससे उनकी मार्केट वैल्यू पर असर पड़ेगा और बॉलीवुड के बड़े नायक उनके साथ काम नहीं करेंगे। लारा इस फिल्म में इरफान खान की पत्नी के रूप में दिखाई देंगी। यह फिल्म कृष्ण और सुदामा की दोस्ती पर आधारित है।
|