मिमोह चक्रवर्ती की फिल्म 'जिमी' अरसे बाद 18 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही है। सभी को इस बात की हैरत है कि इतने समय से रुकी हुई फिल्म को अचानक क्यों प्रदर्शित किया जा रहा है?
फिल्म के प्रचार के लिए बेहद कम समय बचा है। यदि फिल्म को उचित प्रचार कर एक माह बाद प्रदर्शित किया जाता तो बेहतर होता। इस फिल्म को ‘यू, मी और हम’, ‘क्रेजी 4’ (11 अप्रैल) और ‘टशन’ (25 अप्रैल) के बीच वाले सप्ताह में प्रदर्शित करना भी ठीक नहीं कहा जा सकता।
मिथुन चक्रवर्ती यदि इस फिल्म का रियलिटी शो में जाकर प्रचार करें तो इस फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता बढ़ सकती है। खबर है कि मिथुन ने इससे इनकार कर दिया है। वे फिल्म के प्रचार से बच रहे हैं।
जहाँ अपने बेटे या बेटी की लांचिंग के वक्त स्टार पिता अपना सारा समय प्रचार में लगा देता है, वहीं मिथुन के इस कदम पर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है। शायद मिथुन चाहते हैं कि मिमोह अपनी लड़ाई खुद लड़ें।
|