सलमान की शादी के बारे में इतनी बार खबरें आई हैं कि अब यकीन नहीं होता। कई बार तारीख भी पक्की हो गई, लेकिन सलमान को अविवाहित रहना बेहद पसंद है। तारीख नजदीक आते ही वे उसे आगे बढ़ा देते है। इससे उनके पिता सलीम खान भी कई बार नाराज हुए।
एक बार फिर सूत्रों ने खबर दी है कि सल्लू भाई शादी करने के लिए तैयार हो गए हैं। दुल्हन का नाम तो सभी को पता है- कैटरीना कैफ। सलमान जल्दी ही कैटरीना से विवाह करने वाले हैं और दोनों इस समय तारीख चुनने में व्यस्त हैं।
कैटरीना और सलमान काफी समय से साथ हैं और इतना समय एक-दूसरे को जानने के लिए काफी होता है। जब सलमान शादी के प्रति गंभीर नहीं हुए तो कैटरीना ने अभिनय के क्षेत्र में कदम बढ़ाए।
देखते ही देखते वे नंबर वन की दावेदार हो गईं और उन्हें फिल्मों में अभिनय करना रास आने लगा लेकिन कैटरीना की हमेशा से ही प्राथमिकता सलमान ही रहे हैं। यदि सलमान शादी के लिए तैयार हुए तो वे फिल्मों को अलविदा कह सकती हैं।
कैटरीना ने मीडिया में सलमान और उनसे अपने रिश्ते के बारे में कभी कुछ नहीं कहा। उन्होंने अपने रिश्ते की गरिमा और गोपनीयता बनाए रखी। उम्मीद की जानी चाहिए कि इस बार सलमान सचमुच शादी करने के मूड में हैं।
|