कुछ वर्ष पहले छोटे परदे पर दिखाया जाने वाला ‘फियर फेक्टर’ फिर शुरू होने जा रहा है, जिसका संचालन इस बार अक्षय कुमार करेंगे।
इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों से संपर्क किया गया, जिनमें सेलिना जेटली भी शामिल हैं।
सेलिना बेहद व्यस्त अभिनेत्री हैं और वे एक हॉलीवुड की फिल्म भी करने जा रही हैं, (जिसमें उनके आगे शर्त रखी गई है कि वे किसी भी रियलिटी शो में हिस्सा नहीं ले सकती हैं) इसलिए सेलिना ने इस कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया।
इसके बावजूद एंडेमॉल नामक कंपनी ने सेलिना से संपर्क जारी रखा और बार-बार उन्हें कार्यक्रम में हिस्सा लेने को कहा।
सेलिना के मुताबिक उस कंपनी के एक कर्मचारी आनंद ने उन पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दबाव डाला। कई एसएमएस किए और फूल तथा शैम्पेन की बॉटल्स भेजीं। साथ ही उसी व्यक्ति ने सेलिना से कहा कि वह उनका बिजनेस मैनेजर बनना चाहता है। उस कंपनी ने यह भी प्रचारित किया कि सेलिना ‘फियर फेक्टर’ का हिस्सा हैं।
सेलिना को यह सब देख बेहद गुस्सा आया और उन्होंने कंपनी को नोटिस भेजा है, जिसमें उन्होंने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है और माफी माँगने को कहा है। सेक्सी सेलिना मत कहो
|