मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
‘टॉपलेस’ कंगना!
Kangna
IFM
मधुर भंडारकर की फिल्म ‘फैशन’ को लेकर कंगना बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म में हालाँकि प्रियंका चोपड़ा भी हैं, लेकिन कंगना की भूमिका भी बेहद सशक्त है।

पिछले दिनों खबर आई थी कि इस फिल्म के लिए कंगना ने एक टॉपलेस दृश्य किया है। कंगना को कभी भी अंग प्रदर्शन से एतराज नहीं रहा है, लेकिन कंगना ने इसका खंडन किया है।

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कैमरे का कोण ‍कुछ इस तरह रखा गया है कि कंगना टॉपलेस नजर आएँगी, जबकि वे टॉपलेस नहीं हैं।

‘गैंगस्टर’, ‘वो लम्हे’ और ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए प्रशंसा बटोर चुकी कंगना के पास ज्यादा फिल्में नहीं हैं। शायद उनमें व्यावसायिक दृष्टिकोण की कमी है।

महेश भट्ट ने कंगना को ग्लैमर जगत में बड़ा अवसर दिया था, इसके बावजूद कंगना ने उनकी कई फिल्में ठुकरा दी थीं। इस समय वे विशेष फिल्म्स की ‘राज 2’ कर रही हैं।
और भी
दीपिका के हॉट फोटो
टीम के लिए गाना गाएँगे शाहरुख
यशराज फिल्म्स ने साइन किया शेर्लिन को
बेबो का कमाल
महिलाओं के पक्ष में हेमा मालिनी
कॉन फिल्म समारोह में ‘गाइड’