यहाँ दीपिका पादुकोण के दो फोटो दिए जा रहे हैं जिसमें वे उपेन पटेल के साथ हॉट मुद्रा में दिखाई दे रही हैं। इन फोटोग्राफ में किसी तरह की ट्रिक का इस्तेमाल नहीं किया है, बल्कि खुद दीपिका ने ये फोटो उतरवाए हैं।
सवाल यह उठता है कि दीपिका को अब इसकी क्या जरूरत है? दरअसल ये फोटो सेशन कुछ वर्ष पूर्व दीपिका ने एक डिजाइनर के लिए किया था, जब उनकी पहचान भी नहीं बनी थी। लेकिन अब ये चित्र क्यों जारी किए गए हैं, ये समझ से परे है। दरअसल कई बार अतीत में किए गए कामों का असर भविष्य पर पड़ता है। श्रीदेवी ने अपने संघर्ष के दिनों में कुछ सी-ग्रेड फिल्मों में काम किया था।
बाद में जब वे हिंदी फिल्मों की नंबर वन नायिका बन गईं तो उन सी-ग्रेड फिल्म के निर्माताओं ने श्रीदेवी की लोकप्रियता भुनाने के लिए फिर से उन फिल्मों को प्रदर्शित करने का निश्चय किया। इससे श्रीदेवी की छवि को खतरा पैदा हो गया। श्रीदेवी ने भारी-भरकम राशि उन निर्माताओं को देकर फिल्म को प्रदर्शित होने से रोका।
संघर्ष के दिनों में कई नायिकाएँ इस तरह के फोटो फिल्म निर्माताओं के दफ्तर में देती हैं। कई बार निर्माता भी ऑडिशन के लिए इस तरह के फोटो सेशन करवाते हैं या फिर फिल्म बनवाते हैं। जिनका बाद में दुरुपयोग होने की संभावना रहती है। Image Courtesy: Mid-day
|