मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
यशराज फिल्म्स ने साइन किया शेर्लिन को
Sherlyn
IFM
अंग प्रदर्शन में उदार और वॉलपेपर क्वीन के रूप में पहचाने जाने वाली शेर्लिन चोपड़ा को बॉलीवुड के प्रतिष्ठित बैनर यशराज फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म के लिए साइन किया है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे, जिन्होंने ‘रकीब’ नामक फिल्म बनाई थी।

त्रिकोण प्रेम कथा पर आधारित इस फिल्म में शाहिद कपूर और रानी मुखर्जी मुख्य कलाकार हैं। संभवत: तीसरे कोण के रूप में शेर्लिन को लिया गया है। शेर्लिन अपनी भूमिका के बारे में ज्यादा बताना नहीं चाहती हैं।

‘टाइम पास’, ‘नॉटी बॉय’ जैसी सी-ग्रेड फिल्मों में भूमिका निभाने वाली शेर्लिन को विनोद पांडे की ‘रेड स्वास्तिक’ से बेहद आशाएँ थीं, लेकिन यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई।

इस फिल्म में शेर्लिन ने जमकर अंग प्रदर्शन किया था। यश चोपड़ा ने यह फिल्म देखी थी और शेर्लिन की उन्होंने तारीफ भी की। उन्हें शेर्लिन के अंदर संभावनाएँ नजर आई। उन्होंने शेर्लिन का म्यूजिक अलबम भी जारी किया था।

‘रेड स्वास्तिक’ फ्लॉप होने के बाद शेर्लिन को कई फिल्मों के प्रस्ताव मिले थे, लेकिन वह एक बड़े ब्रेक के इंतजार में थी। वे ऐसी भूमिका की तलाश में थी जो उनकी प्रतिभा के साथ न्याय कर सकें। शायद अब शेर्लिन का करियर सही दिशा में आगे बढ़े।
और भी
बेबो का कमाल
महिलाओं के पक्ष में हेमा मालिनी
कॉन फिल्म समारोह में ‘गाइड’
मधुबाला पर डाक टिकट
मुंबई इंडियन्स से जुड़े रितिक रोशन
मान गए मल्लिका