मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मधुबाला पर डाक टिकट
Madhubala
WD
हिन्दी सिनेमा की सबसे सुन्दर तारिका मधुबाला की रंग-बिरंगी झिलमिलाती छवियों पर आधारित भारतीय डाक-तार विभाग ने पाँच रुपए मूल्य का टिकट जारी किया है।

हिन्दी सिनेमा के शुरुआती दौर में अपने समकालीन नरगिस, गीताबाली, नूतन जैसी अभिनेत्रियों के बीच मधुबाला ने अपना स्थान बनाया और जादुई जिस्म एवं सुंदरता के आकर्षण से हर उम्र के दर्शकों को लुभाया।

14 फरवरी 1933 को दिल्ली में जन्मी मधुबाला का असली नाम मुमताज बेगम जहान देहलवी था। नौ साल की उम्र में उन्होंने कैमरे का सामना किया। केदार शर्मा की फिल्म ‘नीलकमल’ (1947) से वे राज कपूर की नायिका बनीं। ‘मुगल-ए-आजम’ उनके जीवन की यादगार फिल्म है।

23 फरवरी 1969 को उनका निधन हुआ। एक अमेरिकन पत्रिका ने उन पर अपने आलेख में लिखा था- द बिगेस्ट स्टार इन द वर्ल्ड, एंड शी इज नॉट इन बेवरली हिल्स।
और भी
मुंबई इंडियन्स से जुड़े रितिक रोशन
मान गए मल्लिका
विवेक ने किसी को नहीं छेड़ा
‘द पॉवर ऑफ टेन’ रियलिटी शो में सलमान
आडवाणी ने देखी ‘यू, मी और हम’
शिल्पा को सवा पाँच करोड़ रुपए का प्रस्ताव!