मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुंबई इंडियन्स से जुड़े रितिक रोशन
Ritik
PR
आईपीएल क्रिकेट स्पर्धा से फिल्मी कलाकारों का जुड़ना जारी है। शाहरुख और प्रीति‍ जिंटा की कोलकाता और मोहाली टीम है, वहीं अक्षय कुमार दिल्ली टीम का प्रचार कर रहे हैं।

ऐसे में भला मुंबई इंडियन्स टीम कैसे पीछे रहती? मुंबई तो बॉलीवुड के लिए जानी जाती है। सुपरस्टार रितिक रोशन, मुकेश अंबानी की टीम मुंबई इंडियन्स का प्रचार करेंगे। हाल ही में रितिक ने इस टीम के लिए विज्ञापन और म्यूजिक वीडियो की शूटिंग में हिस्सा लिया। खबर है कि इसके लिए रितिक को भारी भरकम राशि प्रदान की गई।

कर्जत स्थित एनडी स्टूडियो में रितिक ने रात में शूटिंग में हिस्सा लिया। घुटने की चोट से परेशान रितिक के लिए मुकेश अंबानी ने विशेष व्यवस्था करवाई, ताकि वे आराम से शूटिंग कर सकें। उम्मीद की जानी चाहिए कि रितिक के प्रशंसक मुंबई इंडियन्स का समर्थन करेंगे।
और भी
मान गए मल्लिका
विवेक ने किसी को नहीं छेड़ा
‘द पॉवर ऑफ टेन’ रियलिटी शो में सलमान
आडवाणी ने देखी ‘यू, मी और हम’
शिल्पा को सवा पाँच करोड़ रुपए का प्रस्ताव!
‘वेलकम बैक’ और ‘रेस 2’!