मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विवेक ने किसी को नहीं छेड़ा
Vivek
PR
मुंबई के एक अखबार ने विवेक ओबेरॉय के बारे में एक खबर प्रकाशित की, जिसमें लिखा गया है उन्होंने अपने एक दोस्त की पार्टी में खूब पी और फिर मेजबान की विदेशी गर्लफ्रेंड को छेड़ा, चूमा और बदले में थप्पड़ खाया।

विवेक ने इस झूठी खबर के खिलाफ कोर्ट जाने का मन बना लिया है। विवेक के प्रचारक डेल भगवागर से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने जोरदार शब्दों में इस खबर का खंडन किया।

उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई। विवेक हमेशा अपने अच्छे व्यवहार के लिए जाने जाते रहे हैं और कभी भी उनके द्वारा अशिष्ट व्यवहार करने की कोई भी घटना सामने नहीं आई। ये सिर्फ उस अखबार की कल्पना से ज्यादा कुछ नहीं है।

उनके मुताबिक इस तरह की कोई पार्टी ही आयोजित नहीं हुई तो छेड़ने और थप्पड़ वाली घटना कैसे संभव है? विवेक का नाम बिना किसी वजह के इस मामले में घसीटा गया है।
और भी
‘द पॉवर ऑफ टेन’ रियलिटी शो में सलमान
आडवाणी ने देखी ‘यू, मी और हम’
शिल्पा को सवा पाँच करोड़ रुपए का प्रस्ताव!
‘वेलकम बैक’ और ‘रेस 2’!
‘दोस्ताना’ में शिल्पा भी
रैम्प पर श्रीदेवी