छोटे परदा बड़े-बड़े कलाकारों को आकर्षित कर रहा है। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों के बाद इन दिनों अजय और काजोल टीवी पर दिखाई दे रहे हैं। सलमान भी भला कैसे पीछे रहते?
पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि सलमान एक टीवी शो में दिखाई देने वाले हैं। अब इसकी पुष्टि भी हो गई है।
‘द पॉवर ऑफ टेन’ नामक रियलिटी शो में सलमान नजर आएँगे। हालाँकि की यह कार्यक्रम कब शुरू होगा यह अभी नहीं बताया जा सकता और सब कुछ सलमान खान की तारीखों पर निर्भर होगा।
|