संसद सदस्य रवि शंकर प्रसाद ने भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के लिए अजय देवगन द्वारा निर्मित और निर्देशित फिल्म ‘यू, मी और हम’ का एक स्पेशल शो रविवार 6 अप्रैल को नई दिल्ली में रखा। इस शो में हिस्सा लेने के लिए अजय खासतौर से दिल्ली गए। आडवाणी, उनकी पत्नी, रविशंकर प्रसाद और सुषमा स्वराज के बीच अजय देवगन, काजोल, सुमीत राघवन, दिव्या दत्ता, रॉबिन भट्ट, कुमार मंगत, सुनील लुल्ला और कृष्ण लुल्ला भी मौजूद थें।
सूत्रों के मुताबिक लालकृष्ण आडवाणी को फिल्म पसंद आई और उन्होंने अजय देवगन को इस बात से अवगत भी करवाया।
|