मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
‘दोस्ताना’ में शिल्पा भी
Shilpa
IFM
शिल्पा शेट्टी पर फिल्माए गए गाने अक्सर हिट होते हैं। उनके पिछले रेकॉर्ड को देखते हुए निर्माता करण जौहर अपनी फिल्म ‘दोस्ताना’ में शिल्पा शेट्टी पर एक विशेष गाना फिल्मा रहे हैं।

इस गाने में शिल्पा को फिल्म के नायक जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन के साथ देखा जा सकेगा। फिल्म का निर्देशन करण के सहायक रह चुके तरुण मनसुखानी कर रहे हैं।

इस खबर की पुष्टि करते हुए शिल्पा के प्रचारक डेल भगवागर कहते हैं ‘ये बात बिलकुल सच है और शिल्पा इस समय इस गाने की शूटिंग में हिस्सा ले रही हैं। मैं इसे आयटम नंबर नहीं कहूँगा, लेकिन यह गाना सुपरहिट साबित होगा। शिल्पा ने यूपी-बिहार गाने के जरिये पूरे देश को दीवाना बना दिया था और अब इस गाने के जरिये वे पूरी दुनिया को दीवाना बना देंगी।‘
और भी
रैम्प पर श्रीदेवी
नहीं बनना गोविंदा की नायिका
बच्चों को पढ़ाते भी हैं शाहरुख
एक बार में एक काम
राज ठाकरे ने देखी ‘सरकार राज’
सैफ और शाहिद