श्रीदेवी के प्रशंसक फिल्मों में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन श्रीदेवी को सही पटकथा नहीं मिल पा रही है और संभवत: अभी और इंतजार करना होगा।
पिछले दिनों श्रीदेवी लक्मे इंडिया फैशन वीक के दौरान रैम्प पर नजर आईं। इस उम्र में भी श्रीदेवी ताजगीभरी और खूबसूरत लग रही थीं। बॉलीवुड के कई कलाकार रैम्प पर नजर आए, लेकिन श्रीदेवी को सबसे ज्यादा सराहा गया।
श्रीदेवी के पति बोनी कपूर और बच्चे तो इतने खुश हो गए कि रैम्प पर चलती हुई श्रीदेवी की उन्होंने तस्वीरें उतारीं।
|