मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नहीं बनना गोविंदा की नायिका
Bipasha
IFM
अब्बास-मस्तान एक फिल्म बना रहे हैं जिसमें उन्होंने गोविंदा को लिया है। बात जब नायिका की चली तो अब्बास-मस्तान ने बिपाशा को लेने का मन बनाया। बिपाशा ने हाल ही में प्रदर्शित इन दोनों भाइयों की फिल्म ‘रेस’ में काम किया है।

बिपाशा ने जब नायक का नाम गोविंदा सुना तो तत्काल फिल्म करने से मना कर दिया। वे गोविंदा के साथ काम नहीं करना चाहतीं। अब्बास-मस्तान को बिपाशा से ऐसी उम्मीद नहीं थी, लेकिन बिपाशा एकदम प्रोफेशनल कलाकार हैं।

‘पार्टनर’ जैसी सफल फिल्म देकर अपनी वापसी करने के बावजूद गोविंदा के साथ काम करने से बॉलीवुड की नायिकाएबचती हैं। जो निर्माता गोविंदा को लेकर फिल्म बना रहे हैं उन्हें फिल्म के लिए नायिका बमुश्किल मिल पाती है।

पिछले दिनों सुष्मिता सेन ने एक फिल्म इसलिए छोड़ दी थी, क्योंकि गोविंदा उसमें नायक थे। वैसे गोविंदा के साथ सुष्मिता ने ‘क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता’ नामक फिल्म की थी, लेकिन तब बात अलग थी। तब गोविंदा सफल अभिनेता थे। अब हालात बदल गए हैं।
और भी
बच्चों को पढ़ाते भी हैं शाहरुख
एक बार में एक काम
राज ठाकरे ने देखी ‘सरकार राज’
सैफ और शाहिद
साजिद की फिल्म में जिया
प्रीति करेगी आयटम नंबर