मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बच्चों को पढ़ाते भी हैं शाहरुख
Shahrukh
PR
किंग खान शाहरुख बेहद व्यस्त अभिनेता हैं। वे फिल्म बनाते हैं। स्टेज शो करते हैं। विज्ञापनों में काम करते हैं। क्रिकेट टीम भी बना ली है। टीवी पर भी उनका शो आने वाला है।

इतने व्यस्त होने के बावजूद वे अपने बच्चों की पढ़ाई में मदद करने का वक्त निकाल ही लेते हैं। उनकी बेटी सुहाना दूसरी और बेटा आर्यन चौथी कक्षा के विद्यार्थी हैं। जब कभी भी उन्हें कुछ समझ में नहीं आता तो वे अपने पापा की मदद लेते हैं।

शाहरुख अक्सर बच्चों के सो जाने के बाद उनकी किताबें पढ़ते हैं, ताकि उन्हें बच्चों के आगे शर्मिंदा नहीं होना पड़े। परीक्षा के दिनों में शाहरुख उन्हें रोज पढ़ाते हैं। शाहरुख के मुताबिक उनके बच्चे छोटी कक्षाओं में हैं इसलिए वे उनकी मदद कर देते हैं, लेकिन जब वे बड़ी कक्षाओं में जाएँगे तो पता नहीं उनका क्या होगा?

शाहरुख का टीवी पर शो ‘क्या आप पाँचवीं पास से तेज हैं?’ जल्दी ही शुरू होने जा रहा है। इसमें वे प्रतियोगियों से पाँचवीं कक्षा तक के सवाल पूछेंगे।
और भी
एक बार में एक काम
राज ठाकरे ने देखी ‘सरकार राज’
सैफ और शाहिद
साजिद की फिल्म में जिया
प्रीति करेगी आयटम नंबर
पाकिस्तानियों को भी पसंद आ रही है ‘रेस’