’हे बेबी’ के सफल होने के बाद साजिद खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हैं।
उनकी इस फिल्म में भी अक्षय कुमार और रितेश देशमुख नजर आएँगे। नायिका के रूप में उन्होंने दीपिका पादुकोण को बहुत पहले ही चुन लिया था और दूसरी नायिका की तलाश भी खत्म हुई।
जिया खान को उन्होंने अपनी फिल्म की दूसरी नायिका बनाया है। जिया को इस समय फिल्मों की बेहद जरूरत है। इस फिल्म में जिया रोमांस के साथ कॉमेडी करती हुई नजर आएगी।
|