प्रीति जिंटा का ध्यान इन दिनों फिल्मों में कम है। इस समय वह अपनी क्रिकेट टीम के लिए रणनीति बनाने में व्यस्त है।
‘द लास्ट लीअर’ और ‘हर पल’ जैसी कला फिल्मों में वह काम कर रही है और पिछले कई दिनों से उसने कोई भी बड़ी कमर्शियल फिल्म साइन नहीं की है।
प्रीति ने कभी भी आयटम नंबर नहीं किया है, परंतु अब वह यूटीवी और सोहेल खान की फिल्म ‘मैं और मिसेस खन्ना’ में आयटम नंबर करते हुए दिखाई देंगी।
प्रीति का मानना है कि भले ही कुछ दिनों से उसकी फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई है, लेकिन जल्दी ही वह एक बार फिर छा जाने की तैयारी में हैं।
|