मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पाकिस्तानियों को भी पसंद आ रही है ‘रेस’
Race
IFM
अब्बास-मस्तान की फिल्म ‘रेस’ पाकिस्तान के सिनेमाघरों में भी प्रदर्शित हुई है। पाकिस्तानी भी इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में टूट पड़े हैं।

एक सिनेमाघर के मैनेजर के मुताबिक अरसे बाद सिनेमाघरों में टिकट लेने के लिए कतार देखी गई। इससे सिनेमाघर के मालिक बेहद खुश हैं। कई सरकारी और प्रायवेट दफ्तर के कर्मचारियों ने पूरा शो बुक करवा लिया है। विद्यार्थी भी इस फिल्म को बेहद पसंद कर रहे हैं।

ज्यादातर लोगों को सैफ अली खान और बिपाशा का अभिनय पसंद आ रहा है। इस फिल्म के गीत ‘पहली नजर में’ में पाकिस्तानी पॉप गायक अतीफ असलम ने अपनी आवाज दी है। इस गीत ने पाकिस्तान में धूम मचा रखी है। भारतीय फिल्म ने पाकिस्तानियों का दिल जीत लिया है।
और भी
ये तो तूफान मचा देगा
करीना फिर से शाहिद की बाँहों में
अक्षय के साथ फिल्म करने की चाहत
दीपिका के साथ जोड़ी बनाना चाहते हैं अक्षय
विवेक की नई शुरुआत
आमिर की दखलअंदाजी