मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ये तो तूफान मचा देगा
Salman-Mithun
PR
मिमोह चक्रवर्ती का जब परदे पर सलमान खान ने डांस देखा तो वे मिथुन चक्रवर्ती से बोले ‘फाड़ डाला। ये तो तूफान मचा देगा।‘ अवसर था मिमोह की पहली फिल्म ‘जिमी’ के संगीत जारी होने का। 31 मार्च को मुंबई के डी अल्टीमेट में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर मिमोह उपस्थित नहीं थे क्योंकि वे थाईलैंड में ‘लूट’ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जबकि निर्देशक राज एन. सिप्पी लंदन में हैं।

सलमान खान की उपस्थिति ने इनकी कमी महसूस नहीं होने दी। मिथुन ने भावुक होकर कहा ‘क्या हुआ जो मिमोह नहीं है, सलमान तो हैं और वो भी मेरे लिए मिमोह समान है। जब मैं फिल्मी दुनिया में संघर्ष कर रहा था तब सलीम साहब ने मेरी हर कदम पर सहायता की थी ताकि मैं अपने कदम बॉलीवुड में जमा सकूँ। सलमान को सिर्फ फोन करने की देर थी और वे वहाँ ठीक समय पर आ गए। इससे साबित होता है कि वे मुझे कितना चाहते हैं।

अब बारी सलमान की थी। सलमान ने कहा ‘जब मैं ‘लकी’ फिल्म की शूटिंग के लिए रशिया गया हुआ था तब वहाँ के लोगों की जुबां पर एक ही गीत था- जिमी जिमी जिमी.... आजा आजा आजा.... और मुझे पूरी उम्मीद है कि मिमोह भी उसी ऊँचाइयों पर पहुँचेंगे।‘

इस अवसर पर मॉडलिंग की दुनिया से आई विवाना भी मौजूद थीं, जिन्हें इस‍ फिल्म में मिमोह की नायिका बनने का अवसर मिला है। आनंद राज आनंद ने ‘जिमी’ में संगीत दिया है और बप्पी लहरी ने भी दो गीत इस फिल्म के लिए बनाए हैं।
और भी
करीना फिर से शाहिद की बाँहों में
अक्षय के साथ फिल्म करने की चाहत
दीपिका के साथ जोड़ी बनाना चाहते हैं अक्षय
विवेक की नई शुरुआत
आमिर की दखलअंदाजी
अक्षय बनेंगे तात्या टोपे!