मुंबई (एएफएन)। शाहिद कपूर से अलग होने के बाद करीना कपूर ने सैफ अली खान की बाहों में अपना ठिकाना बनाया था। सैफ ने करीना को हर तरह से खुश रखने की कोशिश की, लेकिन कहते हैं कि व्यक्ति अपना पहला प्यार कभी भी भूल नहीं पाता।
सैफ का प्यार भी करीना के दिल से शाहिद की याद नहीं भूला पाया। करीना के माता-पिता भी नहीं चाहते थे कि करीना, सैफ जैसे शादी-शुदा और दो बच्चों के पिता से रिश्ता जोड़े।
शाहिद ने करीना से अलग होने के बाद अपना दिल किसी से नहीं लगाया। उन्होंने चुपचाप अपने काम पर ध्यान दिया। ज्यादातर लोगों की हमदर्दी भी शाहिद के साथ हैं और वे शाहिद-करीना के अलग होने में करीना को ही दोषी मानते हैं।
करीना कई दिनों से चाह रही थी कि वे सैफ को बता दें कि वे शाहिद को भूला नहीं पा रही हैं, लेकिन वे हिम्मत नहीं जुटा पा रही थीं। आखिरकार करीना ने अपने दिल की बात सुनने का फैसला किया और सैफ को कह दिया कि वे शाहिद के पास लौट रही हैं। हँसे, हँसाएँ - अप्रैल फूल मनाएँ
|