‘रेस’ की सफलता का श्रेय समीरा रेड्डी भी ले रही हैं। समीरा के मुताबिक वे भी इस फिल्म का हिस्सा है और एक कामयाब फिल्म के साथ उनका नाम भी जुड़ा हुआ है।
समीरा ने फिल्म में मिनी नामक लड़की की भूमिका निभाई है, जो अपने बॉस अनिल कपूर से मूर्खतापूर्ण प्रश्न पूछती रहती है। ‘वन टू थ्री’ में भी समीरा की जोड़ी परेश रावल के साथ दिखाई दी।
क्या समीरा, अनिल कपूर और परेश रावल जैसे उम्रदराज अभिनेताओं के साथ काम कर अपने करियर के साथ खिलवाड़ नहीं कर रही हैं? समीरा का मानना है कि इन अनुभवी अभिनेताओं के साथ अभिनय कर उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।
समीरा का कहना है कि यदि उन्हें मौका मिले तो वे अक्षय कुमार के साथ काम करना चाहती हैं। वे अक्षय से बेहद प्रभावित हैं और उनका मानना है कि अक्षय और उनकी जोड़ी परदे पर बेहद अच्छी लगेगी। शायद कोई निर्माता समीरा की यह इच्छा पूरी कर दे।
|