अक्षय कुमार हमेशा किसी न किसी नायिका से अपनी जोड़ी बनाकर रखते हैं। उनका मानना है कि फिल्म की सफलता में जोड़ी का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है क्योंकि दर्शक एक खास जोड़ी को देखना पसंद करते हैं।
रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी और प्रियंका चोपड़ा के साथ अक्षय कुमार को खूब पसंद किया गया। वर्तमान दौर में अक्षय ने अपना जोड़ीदार कैटरीना कैफ को बनाकर रखा हुआ है। ‘वेलकम’, ‘नमस्ते लंदन’ और ‘हमको दीवाना कर गई’ जैसी फिल्मों वे साथ में कर चुके हैं।
अब अक्षय की निगाह दीपिका पादुकोण पर है। एक फिल्म पुरानी दीपिका के साथ बॉलीवुड का हर नायक काम करना चाहता है। अक्षय भी इसके अपवाद नहीं है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में दोनों ‘चाँदनी चौक टू चायना’ में साथ काम कर रहे हैं।
खबर है कि अक्षय, दीपिका की प्रतिभा से बेहद प्रभावित हैं और वे ज्यादा से ज्यादा फिल्मों में दीपिका को अपनी नायिका बनाना चाहते हैं। क्या दीपिका अक्षय के साथ जोड़ी बनाना चाहती हैं? पता नहीं अक्षय ने इस बारे में दीपिका से पूछा या नहीं।
|