मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विवेक की नई शुरुआत
Vivek
PR
’कंपनी’ जैसी फिल्म से शानदार शुरुआत करने के बाद विवेक ओबेरॉय का करियर लड़खड़ा गया। इस समय विवेक अपने समकालीन अभिनेताओं से पिछड़ गए हैं, लेकिन विवेक ने हिम्मत नहीं हारी है। वे एक बार फिर नए सिरे से शुरुआत करने जा रहे हैं।

वे डेल भगवागर मीडिया ग्रुप से जुड़ गए हैं। यह ग्रुप विवेक की इमेज को एक बार फिर स्थापित करने में उनकी मदद करेगा और मीडिया संबंधी सारा काम संभालेगा।

डेल का कहना है ‘विवेक इस समय अपने करियर के अहम् मोड़ पर हैं, जहाँ उन्हें कुछ अच्छी भूमिकाएँ निभाने को मिल रही हैं। हमारा काम विवेक के स्टारडम को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का रहेगा।‘

विवेक को हाल ही में करण जौहर की एक फिल्म मिली है, जिसका निर्देशन रेनसिल डिसिल्वा कर रहे हैं। इसमें विवेक के साथ सैफ अली खान और करीना कपूर हैं। इसके अलावा वे पॉपकॉर्न मोशन पिक्चर्स और बालाजी टेलीफिल्म्स की ‘मिशन इस्तांबुल’ भी कर रहे हैं। अपूर्व लाखिया निर्देशित इस फिल्म में सुनील शेट्टी, ज़ायद खान और श्रेया सरन हैं।

विवेक एक अच्छे अभिनेता हैं, यह बात ‘कंपनी’, ‘साथिया’, ‘मस्ती’, ‘युवा’, ‘काल’, ‘ओंकारा’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी फिल्मों से सिद्ध हो जाती है। इन फिल्मों में विवेक ने विविधतापूर्ण भूमिकाएँ बड़ी कुशलता से निभाईं।

विवेक को जहाँ फिल्म समीक्षकों की सराहना भी मिली, वहीं दूसरी ओर इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता भी हासिल की थी।
और भी
आमिर की दखलअंदाजी
अक्षय बनेंगे तात्या टोपे!
करीना के कारण हुई ‘रेस’ सफल
तनुश्री मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश!
चमत्कार की उम्मीद में ईशा
भाई हो तो ऐसा