वर्तमान दौर में कुछ निर्देशकों को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर निर्देशकों पर फिल्म में काम करने वाले कलाकार भारी पड़ते हैं। ये स्टार्स अपने हिसाब से फिल्म की कहानी में परिवर्तन करवाते हैं या संवाद लिखवाते हैं। बेचारे निर्देशक के पास और कोई चारा नहीं होता है।
कुछ दिनों पूर्व प्रियंका चोपड़ा ने मधुर भंडारकर पर ‘फैशन’ फिल्म का अंत बदलने के लिए दबाव डाला था। अब बारी आमिर खान की है। तमिल फिल्म ‘गजिनी’ के रीमेक में आमिर काम कर रहे हैं।
आमिर को तमिल फिल्म पसंद तो आई, लेकिन अंतिम तीस मिनट की कहानी उन्हें ठीक नहीं लगी। उन्होंने फिल्म का यह हिस्सा अपने हिसाब से लिखवाया। ‘तारे जमीन पर’ की सफलता के बाद आमिर अपनी इमेज के प्रति ज्यादा सतर्क हो गए हैं, क्योंकि दर्शकों की अपेक्षाएँ बढ़ गई हैं।
वैसे भी आमिर निर्देशकों के काम में दखल देने के लिए प्रसिद्ध हैं। कहा जाता है कि उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन खुद किया है। आमिर की मंशा कभी भी किसी को नीचा दिखाने की नहीं रही है। वे हमेशा फिल्म की बेहतरी के लिए ऐसा करते हैं।
|