मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
समय नहीं है करीना के पास
Kareena
PR
करीना कपूर ने अपने करियर में बहुत कम हिट फिल्में दी हैं, लेकिन इसके बावजूद वे हमेशा व्यस्त रही हैं। उनके पास अच्छी फिल्मों या काम की कमी कभी भी नहीं रही और हमेशा उन्होंने अपनी शर्तों पर काम किया।

‘जब वी मेट’ की सफलता का सारा श्रेय करीना ले उड़ीं और तमाम बड़े कलाकारों और बैनर्स के साथ वे काम कर रही हैं। दो वर्ष तक करीना के पास बिलकुल भी फुर्सत नहीं है। फिल्मों के अलावा विज्ञापनों में भी उनकी माँग बढ़ गई है। कंपनियाँ अपने उत्पादन के प्रचार के लिए करीना को मुँहमाँगा दाम दे रही हैं।

इस समय करीना अक्षय कुमार, सैफ अली खान, आमिर खान, सलमान खान, अजय देवगन और जॉन अब्राहम जैसे बड़े सितारों के साथ काम कर रही हैं। शूटिंग, विज्ञापन, प्रचार और योगा के बीच सैफ अली को भी समय देना पड़ता है। कहा तो ये जा रहा है कि करीना को शादी करने की भी फुर्सत नहीं है।

करीना का नया घर बनकर तैयार है, लेकिन व्यस्त बेबो के पास शिफ्ट होने का समय नहीं है। इससे मम्मी बबीता बेहद नाराज हैं। उन्होंने करिश्मा से कहा है कि वे करीना को शिफ्ट होने में मदद करें। करिश्मा मदद करने के लिए तैयार हैं, लेकिन कुछ मामलों में करीना की भी सहमति जरूरी है, इसलिए मामला अटका हुआ है।
और भी
मल्लिका, अक्षय और प्रियंका ने ठुकराई थी ‘रेस’
कैटरीना आगे, ऐश्वर्या पीछे
सलमान के लिए नई नायिका की तलाश
मिनिषा ने ठुकराए 50 लाख रुपए
आमिर का नया लुक
बिग-बी को अपनी फिल्म दिखाएँगे आमिर