मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मल्लिका, अक्षय और प्रियंका ने ठुकराई थी ‘रेस’
Race
IFM
‘रेस’ बहुत सारे कलाकारों को लेकर बनाई गई है और लगभग इतने सारे कलाकारों ने ही इस फिल्म को ठुकराया है।

अब्बास-मस्तान ने जब फिल्म की पटकथा तैयार की तो उन्होंने विभिन्न कलाकारों से संपर्क किया। सबसे पहले वे अक्षय खन्ना वाले रोल के लिए फरदीन खान से मिले। फरदीन को भूमिका तो अच्छी लगी, लेकिन जो तारीखें निर्देशक माँग रहे थे उन तारीखों में वे उपलब्ध नहीं थे।

इसके बाद इस भूमिका के लिए जॉन अब्राहम से संपर्क किया गया। जॉन नकारात्मक भूमिका नहीं करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और भूमिका अक्षय खन्ना के खाते में गई।

समीरा रेड्डी वाली भूमिका के लिए मल्लिका शेरावत से संपर्क किया गया था, लेकिन मल्लिका ने यह भूमिका निभाने से इनकार कर दिया। बिपाशा बसु वाला रोल प्रियंका चोपड़ा को सुनाया गया था, लेकिन प्रियंका भी नकारात्मक भूमिका नहीं करना चाहती थीं। हालाँकि वे अब्बास-मस्तान की ‘एतराज’ में नकारात्मक भूमिका निभा चुकी है। बिपाशा ने तुरंत हाँ कर दी।

अनिल कपूर को भी आरडी की भूमिका के लिए पहले नहीं चुना गया था। इस रोल के लिए अब्बास-मस्तान सबसे पहले अजय देवगन के पास गए थे, लेकिन अजय ने मना कर दिया। बाद में यह भूमिका अक्षय कुमार के पास गई, परंतु अक्षय को दोयम दर्जे की भूमिका पसंद नहीं आई। बाद में यह भूमिका अनिल कपूर ने निभाई।
और भी
कैटरीना आगे, ऐश्वर्या पीछे
सलमान के लिए नई नायिका की तलाश
मिनिषा ने ठुकराए 50 लाख रुपए
आमिर का नया लुक
बिग-बी को अपनी फिल्म दिखाएँगे आमिर
सैफ-करीना की एक और फिल्म