मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कैटरीना आगे, ऐश्वर्या पीछे
Katrina
IFM
लगातार सफलता हासिल कर कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड की कई नायिकाओं की नींद उड़ा दी है। नके प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

21 मार्ो प्रदर्शित फिल्म ‘रेस’ में कैटरीना बेहद सुंदर लगीं और इस फिल्म को देखने के बाद उनको चाहने वालों की संख्या में और इजाफा हो गया है। ‘रेस’ की तीनों नायिकाओं में कैटरीना को सबसे ज्यादा हॉट माना गया।

हाल ही में एक मोबाइल कंपनी ने सर्वेक्षण करवाया, जिसमें पता चला कि कैटरीना कैफ के फोटो किसी भी अन्य नायिकाओं से ज्यादा डाउनलोड किए जाते हैं। कैटरीना ने पहला स्थान ऐश्वर्या को हटाकर हासिल किया।

सलमान के परिवार वालों का भी दिल कैटरीना ने जीत रखा है। पिछले दिनों सलमान के परिवार वालों ने ‘रेस’ का स्पेशल देखा। यह फिल्म उन्होंने खासतौर पर कैटरीना के लिए देखी।

सलमान शूटिंग के सिलसिले में भारत से बाहर हैं, इसलिए वे इस शो में मौजूद नहीं थे, लेकिन लगभग पूरा खान परिवार मौजूद था। सभी ने ‘रेस’ फिल्म में कैटरीना के अभिनय की खूब प्रशंसा की।
और भी
सलमान के लिए नई नायिका की तलाश
मिनिषा ने ठुकराए 50 लाख रुपए
आमिर का नया लुक
बिग-बी को अपनी फिल्म दिखाएँगे आमिर
सैफ-करीना की एक और फिल्म
सुनील शेट्टी की योजनाएँ