मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मिनिषा ने ठुकराए 50 लाख रुपए
Minisha
IFM
50 लाख रुपए के लिए बॉलीवुड के छोटे-मोटे कलाकार किसी भी उत्पादन का विज्ञापन करने के लिए तैयार हो जाते हैं, लेकिन पिछले दिनों अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने एक प्रतिभा खोज कार्यक्रम का नाम पसंद न आने के कारण 50 लाख रुपए का प्रस्ताव ठुकरा दिया। मिनिषा को इतनी रकम तो शायद एक फिल्म करने के बाद भी नहीं मिलती।

‘स्टार मेकर्स आइटम बम 2008’ इस प्रतिभा खोज कार्यक्रम का नाम है। इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए मिनिषा को यह प्रस्ताव मिला था। मिनिषा को कार्यक्रम की रूपरेखा तो पसंद आई, लेकिन इसका नाम पसंद नहीं आया।

उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े लोगों से इसका नाम बदलने को कहा, क्योंकि ‘आइटम बम’ जैसा शब्द मिनिषा को पसंद नहीं था। चूँकि यह नाम रजिस्टर्ड हो चुका था, इसलिए वे इसे परिवर्तित करने के पक्ष में नहीं थे। जब मिनिषा ने देखा कि नाम नहीं बदल सकता तो उन्होंने कार्यक्रम से अलग होने का निर्णय ले लिया।
और भी
आमिर का नया लुक
बिग-बी को अपनी फिल्म दिखाएँगे आमिर
सैफ-करीना की एक और फिल्म
सुनील शेट्टी की योजनाएँ
युवराज सिर्फ दोस्त
शाहरुख की नई फिल्म ‘बिल्लू बार्बर’