आमिर खान जो भी काम करते हैं पूरे मन से करते हैं। ‘तारे जमीं पर’ की कामयाबी का जश्न मनाने के बाद अब उनका सारा ध्यान अपनी आगामी फिल्म ‘गजिनी’ पर है। यह एक एक्शन फिल्म है और अरसे बाद आमिर कोई एक्शन फिल्म में नजर आएँगे।
इस फिल्म के चरित्र की माँग को देखते हुए आमिर ने अपने शरीर को गठीला बनाया है। मध्यांतर के बाद आमिर इस फिल्म में गंजे नजर आएँगे। आमिर ने इसके लिए बाल कटवाने का निर्णय लिया और पिछले दिनों उन्होंने अपने बांद्रा स्थित निवास पर बाल कटवा लिए हैं।
अब वे एकदम नए लुक में नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों ‘रेस’ फिल्म के प्रीमियर शो में आमिर अपने नए लुक में नजर आए और लोगों का कहना है कि इस लुक में वे काफी अच्छे दिखाई दे रहे हैं।
|