सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी इस समय खासी चर्चित है और इसका लाभ फिल्म निर्माता लेना चाहते हैं। उनका मानना है कि इस जोड़ी की फिल्म को दर्शक देखना चाहते हैं।
सैफ और करीना की अगले माह ‘टशन’ प्रदर्शित होने वाली है, जिसको लेकर दर्शक खासे उत्साहित हैं। इसी जोड़ी को लेकर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने भी फिल्म बनाने की घोषणा की है।
इस फिल्म का निर्देशन कौन करेगा और फिल्म का नाम क्या होगा, इसकी घोषणा समय आने पर की जाएगी। यह फिल्म रोमांटिक होगी और विवेक ओबेरॉय भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएँगे। संभवत: यह फिल्म प्रेम-त्रिकोण पर आधारित होगी।
‘शूट आउट एट लोखंडवाला’ जैसी हिट फिल्म देने के बावजूद विवेक के सितारे इस समय गर्दिश में हैं। विवेक को उम्मीद है कि करण की फिल्म से उनके करियर की खोई हुई चमक एक बार फिर लौट सकती है।
|