मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सुनील शेट्टी की योजनाएँ
Sunil
IFM
हीरो के रूप में सुनील शेट्टी अपनी चमक खो चुके हैं। अब उनमें इतना दम नहीं रहा है कि वे सोलो हीरो के रूप में फिल्म चला सकें।

इन दिनों वे ज्यादातर फिल्मों में चरित्र भूमिकाएँ निभाते हुए नजर आते हैं। सुनील का मानना है कि दोस्तों की खातिर उन्होंने कई खराब फिल्मों में काम किया जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। इसीलिए उन्होंने अपने खास दोस्त संजय गुप्ता से भी संबंध समाप्त कर लिए।

सुनील फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कूद पड़े हैं और अपने बैनर पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट को नई ऊँचाइयों पर ले जाना चाहते हैं। वे इस समय कई फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। टीवी की दुनिया के लिए भी वे कुछ बनाना चाहते हैं।

सुनील के मुताबिक मनोरंजन जगत का भविष्य बेहद उजला है, इसलिए वे अपने बैनर पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। फिलहाल वे फिल्म स्टूडियो खोलने पर भी गंभीरता से विचार कर रहे हैं और जगह की तलाश में हैं।

इन दिनों स्टूडियो खोलने का खयाल सभी के दिमाग में है। खबर है कि सनी देओल और फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता भी स्टूडियो खोलने की योजना बनाने में व्यस्त हैं।
और भी
युवराज सिर्फ दोस्त
शाहरुख की नई फिल्म ‘बिल्लू बार्बर’
'ब्लू' में कैटरीना भी
सलमान के सामने नर्वस करीना
ऐश्वर्या राय : सबसे महँगी अभिनेत्री
शाहरुख के साथ सोनम!