मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
युवराज सिर्फ दोस्त
Raima
IFM
रायमा सेन ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें बताया गया था कि युवराज और उनके बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा है।

पिछले दिनों इंडिया फैशन वीक के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और जिस तरह से वे बातचीत में व्यस्त थे उससे यह कयास लगाया गया था कि रायमा और युवराज एक-दूसरे को पसंद करने लगे हैं।

रायमा का कहना है कि वे इस बात से इनकार नहीं करती हैं कि वे युवी से मिली थीं। हमने काफी देर तक बातचीत भी की थी, लेकिन इसका यह मतलब नहीं निकलता कि हम दोनों के बीच प्यार जैसा कुछ है। हम दोनों अच्छे दोस्त हैं बस।

रायमा इस समय सिर्फ अपने अभिनय पर ध्यान देना चाहती हैं और उनका मानना है कि इस तरह की घटनाएँ उनका ध्यान भंग कर देती है। वे इस बात से बेहद आहत हैं कि उनका नाम युवराज से जोड़ा गया।
और भी
शाहरुख की नई फिल्म ‘बिल्लू बार्बर’
'ब्लू' में कैटरीना भी
सलमान के सामने नर्वस करीना
ऐश्वर्या राय : सबसे महँगी अभिनेत्री
शाहरुख के साथ सोनम!
राखी का नया अंदाज