मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शाहरुख की नई फिल्म ‘बिल्लू बार्बर’
Shahrukh
IFM
वर्षों से बॉलीवुड में होने के बावजूद प्रियदर्शन और शाहरुख खान ने कभी साथ में काम नहीं किया, लेकिन अब प्रियदर्शन की फिल्म ‘बिल्लू बार्बर’ में शाहरुख काम करने जा रहे हैं।

कृष्ण और सुदामा की दोस्ती पर इस फिल्म की कहानी आधारित है, जिसे आधुनिक स्वरूप में परदे पर पेश किया जाएगा। शाहरुख इस फिल्म में अमीर और उनके दोस्त इरफान खान गरीब बनेंगे।

शाहरुख इसमें अभिनेता के रूप में दिखाए जाएँगे, जबकि इरफान गाँव के नाई बनेंगे। फिल्म की कहानी कुछ इस प्रकार है- दोनों दोस्तों ने स्कूल की पढ़ाई साथ की और बड़े होने के बाद दोनों अलग हो गए। बरसों बाद दोनों की मुलाकात होती है।

शाहरुख इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते हुए नजर आएँगे। इरफान के लिए भी नायिका की तलाश की जा रही है। इस फिल्म का निर्माण शाहरुख अपने बैनर रेड चिलीज़ के तले करने वाले हैं।
और भी
'ब्लू' में कैटरीना भी
सलमान के सामने नर्वस करीना
ऐश्वर्या राय : सबसे महँगी अभिनेत्री
शाहरुख के साथ सोनम!
राखी का नया अंदाज
रणदीप ने नहीं किया हमला