सलमान खान और करीना कपूर ने प्रियदर्शन की फिल्म ‘क्योंकि’ में साथ काम किया था और फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।
इसके बाद सलमान और करीना को लेकर ‘बाजीराव मस्तानी’ तथा ‘माय पंजाबी निकाह’ नामक फिल्में घोषित हुईं, लेकिन ये आगे नहीं बढ़ सकीं।
अब दोनों ‘मैं और मिसेस खन्ना’ नामक फिल्म में दिखाई देंगे। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। सलमान के साथ एक फिल्म करने के बावजूद उनके साथ काम करते समय करीना बेहद नर्वस महसूस करती हैं।
वे कहती हैं ‘हालाँकि हम दोनों प्रियदर्शन की फिल्म में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद मैं हमेशा सलमान के सामने नर्वस रहती हूँ। उन्होंने कई वर्ष पहले मेरी बहन करिश्मा के साथ काम किया था और अब उनके साथ काम करना कुछ अजीब-सा लगता है।‘
इस फिल्म का निर्देशन प्रेम सोनी कर रहे हैं। ये निर्देशक के रूप में प्रेम की पहली फिल्म है। करीना अपने लंबे करियर में पहली बार नए निर्देशक के साथ काम कर रही हैं।
करीना का कहना है कि प्रेम काफी प्रतिभाशाली हैं। अगर वे नहीं भी होते तो भी वे यह फिल्म करतीं क्योंकि इस फिल्म में सलमान हैं।
|