मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ऐश्वर्या राय : सबसे महँगी अभिनेत्री
Ash
IFM
’रोबोट’ फिल्म में रजनीकांत की नायिका बनने के बदले में ऐश्वर्या राय को लगभग चार करोड़ रुपए मिल रहे हैं। इतनी रकम तो बॉलीवुड के कई नायकों को भी नहीं मिल पाती है। इतना पारिश्रमिक पाकर ऐश्वर्या राय अघोषित रूप से बॉलीवुड की सबसे महँगी अभिनेत्री बन गई हैं।

बॉलीवुड में पुरुषों का बोलबाला है, इसलिए यह भेद नायक और नायिका के पारिश्रमिक में भी नजर आता है। नायक को मिलने वाली रकम का एक चौथाई हिस्सा भी नायिका को नहीं मिल पाता है। ऐसा माना जाता है कि नायिकाएँ अपने दम पर भीड़ नहीं जुटा सकती हैं।

ऐश्वर्या को भले ही इतनी रकम मिल रही हो, लेकिन रजनीकांत के सामने यह कुछ भी नहीं है। खबर है कि रजनीकांत पारिश्रमिक के अलावा फिल्म के मुनाफे में भी आधा हिस्सा लेंगे।

ऐश्वर्या के जुड़ने से ‘रोबोट’ फिल्म को फायदा ही पहुँचेगा, क्योंकि रजनीकांत की लोकप्रियता एक सीमित दायरे में हैं, जबकि ऐश्वर्या की ख्‍याति अंतरराष्ट्रीय स्तर की है। इससे ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म को देखेंगे।
और भी
शाहरुख के साथ सोनम!
राखी का नया अंदाज
रणदीप ने नहीं किया हमला
‘एसिड फैक्ट्री’ के लिए नया लुक
बंगलोर टीम से जुड़ेंगी दीपिका और कैटरीना!
प्रियंका और सैफ की जोड़ी