मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रणदीप ने नहीं किया हमला
Randeep
PR
‘डी’ और ‘रिस्क’ जैसी फिल्मों में अभिनय के जौहर दिखा चुके अभिनेता रणदीप हुड़ा के खिलाफ मुंबई के ‍वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जिसमें कहा गया है कि रणदीप ने एक रॉड से अपने पड़ोसी पर हमला किया।

जब रणदीप के प्रवक्ता डेल भगवागर से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने इन आरोपों को झूठा और निराधार बताया। उनके मुताबिक इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। मामला बेहद छोटा है जिसे बहुत बड़ा बना दिया गया है।

रणदीप अपनी कॉलोनी से जुड़े कुछ मुद्दों पर सहमत नहीं थे, तभी किसी बाहरी व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाते हुए रणदीप के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवा दिया। शायद उन्हें सैलिब्रिटी होने की कीमत चुकानी पड़ रही है।

डेल अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं कि रणदीप ऐसे मामलों से निपटना सीख गए हैं। उम्दा बात यह है कि पुलिस भी स्थिति को अच्छी तरह से समझ गई है। रणदीप को उम्मीद है कि कुछ दिनों में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा और उन्हें क्लीन चिट मिल जाएगी।

वैसे रणदीप महालक्ष्मी रेस कोर्स में अपने कारनामे दिखा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने 15 घुड़सवारों के बीच हुए मुकाबले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। रणदीप के मुताबिक घोड़ों से उन्हें बेहद लगाव है।
और भी
‘एसिड फैक्ट्री’ के लिए नया लुक
बंगलोर टीम से जुड़ेंगी दीपिका और कैटरीना!
प्रियंका और सैफ की जोड़ी
अक्षय कुमार की लकी गर्ल
गोविंदा की बेटी ‍भी फिल्मों में!
बूझो तो जाने-2 के सही जवाब