संजय गुप्ता ‘एसिड फैक्ट्री’ नामक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसके निर्देशन का जिम्मा उन्होंने सुपर्ण वर्मा को सौंपा है।
एक्शन से भरपूर इस फिल्म का ज्यादातर हिस्सा एसिड फैक्ट्री में फिल्माया जाएगा। इसके लिए इसका नाम एसिड फैक्ट्री रखा गया है।
इस फिल्म में आफताब शिवदासानी, फरदीन खान, इरफान खान, डैनी, डीनो, मनोज बाजपेयी और बिपाशा जैसे कलाकार नजर आएँगे।
इस फिल्म के लिए सभी कलाकारों के लुक में परिवर्तन किया जा रहा है। सभी कलाकार रफ-टफ दिखाई देंगे। निर्माता संजय गुप्ता इस काम में विशेष रूप से रुचि ले रहे हैं। मोटे हो गए फरदीन को उन्होंने फौरन शेप में आने को कहा है।
शाहरुख खान के प्रशिक्षक रह चुके प्रशांत इस समय अपनी देखरेख में सभी कलाकारों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशांत का लक्ष्य है कि सभी कलाकार 6 पैक्स-एब्स वाले लुक में नजर आएँ।
इस समय ढेर सारी एक्शन फिल्में बन रही हैं और ‘एसिड फैक्ट्री’ भी उनमें से एक है।
|