मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बंगलोर टीम से जुड़ेंगी दीपिका और कैटरीना!
Deepika
IFM
क्रिकेट में भी फिल्मों की चमक-दमक ने प्रवेश कर लिया है। आईपीएल स्पर्धा से शाहरुख और प्रीति जिंटा के जुड़ने से यह खेल अब ग्लैमरस हो गया है।

शाहरुख और प्रीति अपनी-अपनी टीम के प्रमोशन के लिए वीडियो तैयार कर रहे हैं। इससे इनकी टीम प्रचार-प्रसार में दूसरी टीमों के मुकाबले आगे निकल जाएगी। चूँकि शाहरुख और प्रीति बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं, इसलिए दोनों को टीम के लिए गाना बनाने में कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा।

विजय माल्या की टीम बंगलोर रॉयल चैलेंजर्स है, भला वे कैसे पीछे रहते। माल्या के बॉलीवुड वालों से अच्छे संबंध हैं और आएदिन उनकी पार्टियों में हिंदी फिल्म उद्योग की हस्तियाँ शोभा बढ़ाती रहती हैं।

माल्या भी अपनी टीम के लिए प्रमोशनल वीडियो बना रहे हैं। उनके लिए यह काम ‘मुसाफिर’, ‘काँटे’ और ‘जिंदा’ जैसी फिल्म बनाने वाले संजय गुप्ता करेंगे। इस प्रमोशनल वीडियो में कौन दिखाई देगा, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक माल्या की पसंद कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण हैं। दोनों तार‍िकाओं से बातचीत चल रही है और सिर्फ घोषणा होने की औपचारिकताएँ शेष हैं।

दीपिका और कैटरीना अगर बंगलोर रॉयल चैलेंजर्स से जुडती हैं तो इन दोनों नायिकाओं के प्रशंसक इस टीम का समर्थन करते नजर आएँगे।
और भी
प्रियंका और सैफ की जोड़ी
अक्षय कुमार की लकी गर्ल
गोविंदा की बेटी ‍भी फिल्मों में!
बूझो तो जाने-2 के सही जवाब
43 वर्ष के हुए आमिर खान
बूझो तो जानें- 2