शाहरुख वाली ‘डॉन’ बनाने के बाद फरहान अख्तर कई प्रोजेक्टों पर काम कर रहे हैं। निर्देशक के रूप में पहचान रखने वाले फरहान एक फिल्म में अभिनय भी कर रहे हैं।
फरहान एक बच्चे को केन्द्रीय भूमिका में लेकर ‘वाइसेस फ्रॉम द स्काय’ नामक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस भूमिका के लिए उन्हें एक बाल कलाकार की तलाश है। इस फिल्म का विषय टेलीकम्यूनिकेशन सिस्टम की क्रांति पर आधारित है।
फिल्म में संक्षिप्त भूमिका निभाने के लिए फरहान ने सैफ अली खान और प्रियंका चोपड़ा को साइन किया है। ये दोनों बिना भूमिका को सुने सहर्ष काम करने के लिए तैयार हो गए हैं। गौरतलब है कि सैफ ‘दिल चाहता है’ और प्रियंका ‘डॉन’ में फरहान के निर्देशन में काम कर चुके हैं।
|