मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अक्षय कुमार की लकी गर्ल
Katrina
IFM
कैटरीना कैफ को अक्षय कुमार अपने लिए बेहद लकी मानते हैं और उनकी यह कोशिश रहती है कि ज्यादा से ज्यादा फिल्मों में कैटरीना उनकी नायिका बनें। कैटरीना की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ बेहद जमती भी है। दोनों की साथ में की गई लगभग सारी फिल्में सफल रही हैं।

अक्षय को छोडि़ए, बॉलीवुड के सभी कलाकार कैटरीना को लकी गर्ल मानते हैं। पिछले वर्ष कैटरीना की सभी फिल्में हिट रही थीं और उनकी फिल्मोग्राफी पर नजर डालें तो हिट फिल्मों की संख्या बेहद ज्यादा हैं।

कैटरीना के साथ सब फिल्म करना चाहते हैं और कैटरीना को रितिक के साथ काम करना है। वैसे कैटरीना को रितिक पहले से ही पसंद थे, लेकिन ‘जोधा अकबर’ देखने के बाद वे उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक बन गई हैं।

कैटरीना का मानना है कि रितिक ने अकबर का चरित्र बखूबी निभाया है। यह भूमिका बेहद कठिन थी और इसे निभाना हर किसी के लिए संभव नहीं था। उन्हें यह फिल्म पसंद आई।

कैटरीना ने इच्छा भी व्यक्त की है कि यदि उन्हें अवसर मिलता है तो वे रितिक के साथ काम करना पसंद करेंगी।
और भी
गोविंदा की बेटी ‍भी फिल्मों में!
बूझो तो जाने-2 के सही जवाब
43 वर्ष के हुए आमिर खान
बूझो तो जानें- 2
दीपिका ने स्वीकारा कि वे रणबीर को चाहती हैं
सैफ से गिटार बजाना सीख रही हैं करीना