मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गोविंदा की बेटी ‍भी फिल्मों में!
खबर है कि गोविंदा अपनी 19 वर्षीय बेटी नर्मदा के लिए फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। अभिनय नर्मदा के खून में है और उनकी ‍भी अपने पिता की तरह फिल्मों में अभिनय करने की ख्वाहिश है।

बजाय किसी बाहर के बैनर से शुरुआत करने के गोविंदा चाहते हैं कि नर्मदा घर की फिल्म से ही शुरुआत करें। गोविंदा के निर्माता होने का नर्मदा को लाभ मिलेगा। उनके रोल से किसी तरह की काट-छाँट नहीं की जाएगी और नर्मदा की भूमिका भी सशक्त रहेगी।

फिल्म का हीरो और निर्देशक कौन होगा, इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। संभव है कि नर्मदा के साथ किसी नए हीरो को लिया जाए। कुछ ही दिनों में इस फिल्म की घोषणा की जा सकती है।
और भी
बूझो तो जाने-2 के सही जवाब
43 वर्ष के हुए आमिर खान
बूझो तो जानें- 2
दीपिका ने स्वीकारा कि वे रणबीर को चाहती हैं
सैफ से गिटार बजाना सीख रही हैं करीना
शिल्पा के समर्थन में हैरीस इंटरनेशनल का पत्र