मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
43 वर्ष के हुए आमिर खान
आमिर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म कौन-सी?
Aamir
PR
14 मार्च को आमिर खान अपनी जिंदगी के 43 वर्ष पूर्ण कर 44वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। यह जन्मदिन आमिर के लिए खास है।

पिछले एक वर्ष के दौरान उनकी हैसियत में काफी बदलाव आया है। पिछला जन्मदिन आमिर ने एक अभिनेता के रूप में मनाया था, लेकिन इस जन्मदिन को वे अभिनेता और निर्देशक के रूप में मना रहे हैं।

‘तारे जमीं पर’ फिल्म बनाकर आमिर ने साबित किया कि उनमें एक फिल्मकार के रूप में असीम संभावनाएँ छिपी हुई हैं। वे फिल्म को व्यवसाय न मानकर कला का एक माध्यम मानते हैं।

फिल्म से पैसा कमाना कभी भी आमिर का लक्ष्य नहीं रहा है। वे एक संवेदनशील फिल्मकार हैं और अच्छी फिल्में उनके लिए साँस की तरह महत्वपूर्ण हैं। आने वाले दिनों में आमिर से उम्दा फिल्मों की उम्मीद की जा सकती है।

फार्मूला फिल्मों से अपना करियर आरंभ करने वाले आमिर जैसे ही स्थापित नाम हो गए, उन्होंने फौरन अपनी राह बदली। खराब फिल्म करने के बजाय उन्होंने घर पर खाली बैठना उचित समझा। अच्छी और कम फिल्म करने का सिद्धांत आमिर ने वर्षों पूर्व अपना लिया था, जिसका अनुसरण आज कई कलाकार कर रहे हैं।

गंजे होंगे आमिर!
आमिर ने अपना जन्मदिन खास अंदाज में मनाने का निर्णय लिया है। ‘गजिनी’ फिल्म के लिए वे सारे बाल कटाकर गंजे होने वाले हैं। खबर है कि बाल कटवाने के लिए उन्होंने आज का ही दिन चुना है। वे आज शाम को बाल कटवाएँगे और उसके बाद परिवार के साथ डिनर लेंगे। उनके इस निर्णय से पत्नी किरण बेहद खफा हैं।

चुनिए आमिर की श्रेष्ठ फिल्म
आमिर खान को जन्मदिन की बधाई देने के साथ आप आमिर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुनिए। आपकी मदद के लिए आमिर खान की फिल्मोग्राफी का लिंक दिया जा रहा है।

आमिर खान की फिल्मोग्राफी के क्लिक करें
और भी
बूझो तो जानें- 2
दीपिका ने स्वीकारा कि वे रणबीर को चाहती हैं
सैफ से गिटार बजाना सीख रही हैं करीना
शिल्पा के समर्थन में हैरीस इंटरनेशनल का पत्र
लारा की जिंदगी में डिनो!
संजय को आराम करने की सलाह