मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दीपिका ने स्वीकारा कि वे रणबीर को चाहती हैं
Deepika
IFM
ना-ना करते आखिरकार दीपिका पादुकोण ने यह स्वीकार ‍कर ‍ही लिया कि वे रणबीर कपूर को पसंद करती हैं। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ की जब वे ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग कर रहे थे, तब दोनों एक-दूसरे के नजदीक आए।

दीपिका का नाम पिछले कई दिनों से रणबीर कपूर से जोड़ा जा रहा था। दोनों एक साथ कई बार देखे गए। हाल ही में फिल्मफेयर पुरस्कार के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को आय लव यू भी कहा था।

दीपिका जब ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग कर रही थीं, तब उनका नाम युवराज सिंह के साथ जोड़ा गया था। युवराज का मैच देखने दीपिका स्टेडियम गई थीं और युवराज को दीपिका ने अपने जन्मदिन की पार्टी में भी आमंत्रित किया था, लेकिन युवराज से दीपिका के संबंध दोस्ती तक ही सीमित थे। दीपिका का नाम महेन्द्रसिंह धोनी से भी जोड़ा गया था।

फिल्मों में आने के पूर्व दीपिका के बॉयफ्रेंड निहार पंड्या थे, लेकिन बाद में दोनों की दोस्ती टूट गई और दोनों अलग-अलग राहों पर चल पड़े। इसके बाद दीपिका की दोस्ती रणबीर से हुई।

दीपिका की पहली फिल्म ‘ओम शांति ओम’ और रणबीर की पहली फिल्म ‘साँवरिया’ एक ही दिन प्रदर्शित हुई थीं। इन दोनों फिल्मों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा थी। इसलिए ‘साँवरिया’ के निर्देशक संजय भंसाली ने रणबीर को कुछ दिनों के लिए दीपिका से दूर रहने को कहा था। वे नहीं चाहते थे कि उनकी फिल्म किसी और कारण से ‍चर्चित हों।

Ranbir
PR
दीपिका और रणबीने अपने संबंधों को अपने माता-पिता से नहीं छिपाया है। उनके माता-पिता को इस बारे में पूरी जानकारी है और वे दोनों के लिए खुश हैं। अभी तक दोनों की एक-एक फिल्म प्रदर्शित हुई है और वे अपने करियर पर पूरा ध्यान लगा रहे हैं। रणबीर और दीपिका कितनी दूर तक साथ जाते हैं, ये तो आने वाले वक्त में पता लगेगा।
और भी
सैफ से गिटार बजाना सीख रही हैं करीना
शिल्पा के समर्थन में हैरीस इंटरनेशनल का पत्र
लारा की जिंदगी में डिनो!
संजय को आराम करने की सलाह
हिमेश रेशमिया की ‘ए लव इश्टोरी’
अक्षय कुमार भी फिल्म बनाएँगे