कैली दोरजी से अलग होने के बाद लारा दत्ता का नाम इन दिनों डीनो मोरिया से जोड़ा जा रहा है। डीनो की जिंदगी में भी बिपाशा और नंदिता जैसी लड़कियाँ आईं और गईं। फिलहाल वे अकेले हैं। लारा भी अकेली हैं। ऐसे समय दोनों एक-दूसरे साथ दे रहे हैं।
गौरतलब है कि जब लारा ने अपने बॉयफ्रेंड कैली दोरजी को अपने घर से निकाला था तो वे कुछ दिनों तक डीनो के साथ ही रहे थें। डीनो ने कैली की मदद काफी मदद की। बाद में कैली दूसरी जगह रहने चले गए।
पिछले दिनों कैली दोरजी द्वारा अभिनीत फिल्म ‘डॉन नं.1’ हिंदी में डब होकर प्रदर्शित हुई। इस फिल्म का प्रीमियर शो भी आयोजित किया गया था। इसमें विशेष रूप से लारा दत्ता को भी आमंत्रित किया गया था।
हाँ कहने के बावजूद लारा इस कार्यक्रम में नहीं आईं। कैली को पूरा विश्वास था कि लारा उन्हें शुभकामनाएँ देने जरूर आएँगी, लेकिन लारा के नहीं आने से वे निराश दिखे। कैली एक बार फिर से लारा से संबंध जोड़ने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन लारा ने इस कार्यक्रम में भाग नहीं लेकर उन्हें जवाब दे दिया।
कैली और लारा के संबंध टूटने के बारे में कहा जा रहा है कि कैली को लारा का कुछ नायकों के साथ काम करने पर ऐतराज था। इससे लारा नाराज हो गई और दोनों का वर्षों से चला आ रहा प्यार का रिश्ता टूट गया।
क्या लारा और केली का पुनर्मिलन होगा? लारा दत्ता : सफलता के बाद सतर्क
|