बॉलीवुड के नायक जहाँ 6-पैक-एब्स के फेर में लगे हुए हैं वहीं संजय दत्त के दिमाग में 8-पैक-एब्स वाला लुक है। वे शाहरुख और सल्लू जैसे नायकों से एक कदम आगे रहना चाहते हैं।
एक्शन फिल्म ‘ब्लू’ में संजू बाबा काम कर रहे हैं। इसके लिए वे 8-पैक-एब्स वाला लुक चाहते हैं और जिम में पसीना बहा रहे हैं। वे हॉलीवुड के फिटनेस ट्रेनर लॉरेंस की सेवाएँ ले रहे हैं। विशेष व्यायाम के साथ वे डाइट चार्ट का भी सख्ती से पालन कर रहे हैं।
संजय दत्त अपने इस लुक के लिए कुछ ज्यादा ही उत्साहित है। परिणामस्वरूप उन्होंने जिम में कुछ ज्यादा ही मेहनत कर डाली। इसका संजय के मसल्स पर बुरा असर पड़ा। जिम छोड़कर जब वे डॉक्टर के पास पहुँचे तो उन्होंने संजय को चुपचाप बिस्तर पर पड़े रहने की सलाह दे डाली।
संजू बाबा ने अपनी जिंदगी में किसी की बात नहीं सुनी तो डॉक्टर क्या चीज है। उन्होंने कहा कि वे ज्यादा दिनों तक आराम नहीं करेंगे वरना अब तक उन्होंने जो मेहनत की है उस पर पानी फिर जाएगा।
|