मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अक्षय कुमार भी फिल्म बनाएँगे
Akshay
PR
इस समय बॉलीवुड के अधिकांश नायक फिल्म निर्माता बन गए हैं। आमिर खान, अजय देवगन और सनी देओल जैसे अभिनेता तो निर्देशन के मैदान में भी उतर गए हैं। ऐसे में भला अक्षय कुमार कैसे पीछे रहते।

‘हरी ओम प्रोडक्शन’ के नाम से उन्होंने भी अपना बैनर स्थापित कर लिया है। अक्षय अपने इस बैनर के तले ऐसी फिल्में बनाना चाहते हैं जिससे दुनिया में बॉलीवुड का नाम चमके।

कुछ वर्ष पूर्व जब अक्षय से पूछा गया था कि क्या वे निर्माता बनना पसंद करेंगे तो उनका जवाब था कि वे सिरदर्द मोल नहीं लेना चाहते। लेकिन वर्तमान में फिल्म व्यवसाय बेहद बदल गया है, शायद इसको देख अक्षय ने भी सिरदर्द मोल लेने का इरादा कर लिया है।

एक अभिनेता के रूप में इस समय अक्षय कुमार नई ऊँचाइयों को छू रहे हैं। खान तिकड़ी से वे किसी भी लिहाज से कम नहीं हैं। शायद अक्षय अपनी इस स्थिति का फायदा उठाना चाहते हैं।
और भी
इमरान की क्रिकेट में दिलचस्पी
प्रियंका ने परेशानी में डाला सरोज खान को
सैफ-करीना को आमिर ने दिखाई फिल्म
तुषार को ‘वन टू थ्री’ से उम्मीद
फोटो देखकर चुन लिया था अनुराग को
रानी या विद्या?