मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
प्रियंका ने परेशानी में डाला सरोज खान को
Priyanka
IFM
कोरियोग्राफर से निर्देशक बनने जा रही सरोज खान उस समय हैरान रह गईं जब प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें टका-सा जवाब दे दिया कि वे उनकी फिल्म ‘सती’ में काम करने की इच्छुक नहीं है।

‘सती’ फिल्म बनाने की योजना सरोज खान के दिमाग में अरसे से हैं। जब कुछ अभिनेत्रियों ने इस फिल्म में काम करने से इंकार किया तो सरोज पहुँची प्रियंका के पास।

प्रियंका इस फिल्म को पाकर बेहद उत्साहित हुईं। प्रियंका ने तब कहा था कि उन्हें एक अच्छी भूमिका निभाने को मिलहै। सरोज खान ने प्रियंका को चार बार पटकथा सुनाई और वे इस बात से पूरी तरह आश्वस्त थीं कि प्रियंका यह फिल्म कर रही हैं।

जब वे प्रियंका को वे पाँचवीं बार कथा-पटकथा कुछ सुधार के साथ सुनाने गई तो प्रियंका ने उन्हें अपना कठोर निर्णय सुना दिया। यह जवाब सुनकर सरोज खान का हैरान होना स्वाभाविक था क्योंकि फिल्म की शूटिंग कुछ ही दिनों में आरंभ होने वाली है। अब अचानक नई नायिका ढूँढना उनके लिए मुश्किल हो जाएगा।

कहा जा रहा है कि प्रियंका अपनी इमेज को ध्यान में रखकर इस तरह की फिल्म नहीं करना चाहती हैं, इसलिए उन्होंने सरोज की फिल्म को छोड़ना ही उचित समझा। कुछ दिन पहले प्रियंका ने अपनी इमेज को ध्यान में रखते हुए ‘फैशन’ फिल्म का अंत बदलवाया था।
और भी
सैफ-करीना को आमिर ने दिखाई फिल्म
तुषार को ‘वन टू थ्री’ से उम्मीद
फोटो देखकर चुन लिया था अनुराग को
रानी या विद्या?
बचना ऐ हसीनों
शिल्पा शेट्टी का अंधविश्वास