’ब्लैक एंड व्हाइट’ में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अनुराग सिन्हा को सुभाष घई के ऑफिस से फोन आया। जब वे वहाँ पहुँचे तो घई ने उनका बिना स्क्रीन टेस्ट लिए कहा कि वे उनकी फिल्म में नायक की भूमिका निभा रहे हैं। अनुराग को यकीन नहीं हुआ।
ब्रेक पाने के लिए संघर्ष कर रहे युवा कलाकार के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं था। अनुराग ने हिम्मत कर पूछ लिया कि उन्हें बिना परखे ही कैसे चुन लिया गया है तो घई ने कहा कि तुम इसके योग्य हों।
फिल्म देखने के बाद सभी इस बात से सहमत हैं कि घई के विश्वास पर अनुराग खरे उतरे हैं। अनुराग ने नुमैर काजी नामक आतंकवादी का चरित्र बेहद प्रभावी तरीके से निभाया है।
अपने संघर्ष के दिनों में अनुराग ने अपने फोटोग्राफ कई निर्माताओं के कार्यालयों में दिए थे। तब उनको विश्वास भी नहीं होगा कि वे सिर्फ फोटो के बल पर ही चुन लिए जाएँगे। 26 वर्षीय अनुराग पटना के रहने वाले हैं और उन्होंने पुणे फिल्म संस्थान से अभिनय सीखा है।
ब्लैक एंड व्हाइट : थोड़ी ब्लैक, थोड़ी व्हाइट
|